फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Shopkeeper died in road accident

Fatehpur: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत, पिकअप के बोनट में फंसकर सौ मीटर तक घिसटता चला गया

Sun, 05 Mar 2023 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Mar 2023 12:33 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Shopkeeper died in road accident
प्रदीप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर से अपनी दवा लेकर घर वापस आ रहे बाइक सवार को शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव गनईयाखेड़ा मजरे इब्राहीमपुर निवासी बाबूराम का पुत्र प्रदीप (22) रेवाड़ी कस्बे में कपड़ा व जूता चप्पल की दुकान चलाता था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह किसी काम से फतेहपुर बाइक से गया था। शाम को घर लौटते समय हाईवे के पिलखिनी मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर पिकअप के बोनट में गिरा और फंसकर सौ मीटर तक घिसटता चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों अमित, संदीप में सबसे छोटा था। पिता बाबूराम किसान है। मां राधा देवी रो-रोकर बदहवास हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसा करने वाले वाहन को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed