फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: SDM, who became a customer, bought ganja

फतेहपुर: ग्राहक बन पहुंचे एसडीएम ने खरीदा गांजा, फंसता देख युवक ने खुद को घर में बंद किया

Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: SDM, who became a customer, bought ganja
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले में एसडीएम सदर नवनीत सेहरा ने ग्राहक बनकर गांजा खरीदा। इसके बाद पुलिस बुलाकर गांजा बेच रहे युवक को गिरफ्तार करा लिया। उससे 315 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एसडीएम से शिकायत की गई कि मंडासराय में राणा सिंह अपने घर से गांजा बेचता है।

विज्ञापन


इस पर एसडीएम और नायब तहसीलदार विकास पांडेय गांव पहुंचे। एसडीएम ने राणा सिंह के घर के पहले गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद पैदल उसके घर पहुंचे। उन्होंने राणा सिंह से गांजा मांगा। पकड़े जाने से बेखबर राणा सिंह ने रुपये लेकर गांजा पकड़ा दिया।
विज्ञापन


गांजा मिलते ही एसडीएम ने थरियांव थाने से फोर्स बुला लिया। अपने को फंसता देख राणा ने भी खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और घर में रखे गांजे में आग लगा दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले गांजा जल चुका था। दरवाजा खुलवाकर घर की तलाशी ली गई तो एक कोने में छिपाया गया 315 ग्राम गांजा मिल गया। राणा सिंह के विरुद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed