फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Scooty riding teacher crushed by truck dies

Fatehpur Accident: ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 15 Apr 2024 12:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Apr 2024 12:03 PM IST
सार

फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Scooty riding teacher crushed by truck dies
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फतेहपुर जिले में स्कूटी सवार प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका को सोमवार सुबह मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक चालक लेकर भाग निकला। शिक्षिका की मौत से परिजनरों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर निवासी एलआईसी एजेंट रमेश चंद्र मौर्या की पुत्री स्वाति मौर्या (28) भिटौरा ब्लाॅक के जमरावां के पूरेसूदा का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन


वह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। हुसैनगंज थाने के डलमऊ रोड पर 12 मील के पास पहुंचीं थीं कि डलमऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिक्षिका रोड पर गिरीं और ट्रक का पहिया शिक्षिका के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी हादसे में ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने बताया कि चार साल पहले स्वाति की सहायक अध्यापक पद पर नौकरी लगी थी।
विज्ञापन

करीब सात माह पहले 12 सितंबर को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में बांदा से जिले में तैनाती पाई थी। दो बहनों में स्वाति बड़ी थी। भाई धीरज मौर्या, बहन, मां बिटान का हाल बेहाल रहा। प्रभारी निरीक्षक राम केवल पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।

शिक्षकों में रहा शोक
शिक्षिका की मार्ग दुर्घटना में मौत की खबर से सहकर्मियों में शोक रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ भिटौरा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष जगदीश यादव, पूरेसूदा का पुरवा की प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश यादव सहित कई अध्यापक घटनास्थल पहुंचे। परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed