फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Rs 1.05 lakh swindled under the pretext of a job abroad

Fatehpur: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.05 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 08:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 07 Jun 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Rs 1.05 lakh swindled under the pretext of a job abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 1.05 लाख की ठगी की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के महादेवनपुर गांव निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदारों के माध्यम से उनकी मुलाकात मलवां थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी राममिलन से हुई थी। राममिलन ने खुद को विदेशी कंपनियों का एजेंट बताते हुए विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और वीजा व एयर टिकट के नाम पर रुपये की मांग की।

विज्ञापन


करीब छह माह पहले रजनीश ने राममिलन को 35 हजार रुपये ऑनलाइन दिए। 70 हजार रुपये पिता के खाते से निकालकर नकद दिए गए। कुल मिलाकर लगभग 1.05 लाख रुपये देने के बाद जब नौकरी के बारे में पूछा गया तो वह गुमराह करने लगा। रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed