फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Pradhan stopped woman from going to temple, beat her up on protest

Fatehpur: प्रधान ने महिला को मंदिर जाने से रोका, विरोध पर मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 05 Jan 2025 07:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 07:25 PM IST
सार

Fatehpur News: महिला को मंदिर जाने से रोकने का मामला सामने आया है। मामले में प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Fatehpur: Pradhan stopped woman from going to temple, beat her up on protest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मंदिर जा रही महिला ने विशेष समुदाय के प्रधान पर मंदिर जाने से रोकने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी पक्ष की महिलाओं ने महिला से घर में घुसकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। प्रकरण का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ महिलाएं घर में घुसती नजर आ रही हैं और मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन




हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर रिकौहा निवासी विनोद की पत्नी मोनिका गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार सुबह गांव स्थित एक मंदिर में पूजा करने जा रही थी। आरोप है कि गांव के प्रधान इफ्तेखार ने अपने भाई शमशेर, बेटे व एक अन्य के साथ उसे रास्ते में रोक लिया। गाली गलौज कर उसे मंदिर जाने से मना किया। विरोध पर डंडा लेकर उसे दौड़ा लिया। वह जान बचाकर घर में घुस गई। आरोपी दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। दोबारा मंदिर जाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उनका आरोपियों से एक मुकदमा चल रहा हैं। उसी पर सुलह समझौता के लिए कई दिनों से दबाव बना रहे थे। सुलह नहीं करने पर आए दिन परेशान करते हैं। थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि मामले में प्रधान समेत चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। विवाद घर के सामने निर्माण को लेकर महिलाओं के बीच हुआ है। प्रधान और महिला का घर अगल-बगल है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed