फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Parents were harvesting paddy in the fields, three year old child fell into the well while playing,

Fatehpur: खेतों में धान की कटाई कर रहे थे मां-बाप, खेलते हुए कुएं में गिरा तीन साल का बच्चा, मौत

Mon, 23 Oct 2023 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Oct 2023 01:05 PM IST
सार

Fatehpur News: थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौका स्थल का निरीक्षण किया गया। रास्ते में बने हुए कुएं में बच्चे के गिरने की आशंका हुई। देरी ना करते हुए फायर सर्विस को सूचना दी गई। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बच्चे का शव बरामद किया।

विज्ञापन
Fatehpur: Parents were harvesting paddy in the fields, three year old child fell into the well while playing,
कुएं में गिरकर तीन साल के बच्चा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में  खेत से घर वापस आ रहे तीन साल के बच्चे का पैर फिसल गया। इससे बच्चा कुएं में जा गिरा और मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के चौकीदार का पुरवा निवासी जागेश्वर लोधी ने बताया कि कल शाम चार बजे वह पति-पत्नी समेत खेतों में धान की कटाई कर रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान बच्चा रविशंकर उर्फ सोनू (3) भी वहां साथ गया था। पति-पत्नी धान की कटाई कर रहे थे और बच्चा इधर-उधर खेल कूद रहा था। उसके बाद बच्चा धीरे-धीरे खेलते हुए घर की ओर चला गया। परिजन जब घर वापस आए, तो देखा बच्चा घर से गायब था। गांव में इधर-उधर काफी खोजबीन की गई।
विज्ञापन

बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को शाम 6:30 बजे सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत गई और निरीक्षण करना शुरू किया, तो रास्ते में उन्हें एक कुआं दिखाई दिया। पुलिस को बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका हुई। पुलिस ने देरी न करते हुए फायर सर्विस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया
मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बच्चे का शव नौ बजे बरामद किया। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चा अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। मां सुमन और भाई उदयराज व बुधराज का रो- रोकर बुरा हाल है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौका स्थल का निरीक्षण किया गया। रास्ते में बने हुए कुएं में बच्चे के गिरने की आशंका हुई। देरी ना करते हुए फायर सर्विस को सूचना दी गई। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बच्चे का शव बरामद किया। पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed