फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Overnight search operation on missionaries in case of mass conversion

Fatehpur: सामूहिक धर्मांतरण के मामले में मिशनरियों पर रात भर चला सर्च अभियान, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

Thu, 19 Jan 2023 05:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Jan 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Overnight search operation on missionaries in case of mass conversion
मिशनरियों पर चला सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में सीजेएम कोर्ट से आदेश लेकर पुलिस ने बुधवार सुबह 10 बजे से रात दो बजे तक मिशनरी की संस्थाओं पर सर्च अभियान चला है। एसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक संस्थाओं से लाभ पाने वाले सैकड़ों लोगों के रजिस्टर में परिवारों के नाम, धार्मिक किताबें, मदद के सामान दिए जाने वाले नामों की सूची मिली है।

विज्ञापन


जिसके आधार पर साफ होता है कि लोगों को प्रलोभन दिया गया है। वह लोग यीशू की प्रार्थना में शामिल हुए हैं। बाकी अभी जांच की जा रही है। पुलिस और एसआईटी की चार टीमों ने मिशन हास्पिटल, हरिहरगंज इवेजिलिकल चर्च, वर्ल्ड विजन ऑफिस और देवीगंज चर्च में धर्मांतरण के साक्ष्य जुटाने के लिए छापामारी की थी। पुलिस को सैंकड़ों लोगों प्रलोभन देने का साक्ष्य मिला हैं। वहीं मिशन हास्पिटल के कर्मचारी गुरुवार दोपहर एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। एसपी से पुलिस उत्पीड़न की शिकायत की है। एसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

इवेजिलिकल चर्च में 14 अप्रैल को लगा थे आरोप
सामूहिक धर्मांतरण का मामला 14 अप्रैल 2022 का है। गुड फ्राइडे के पहले यहां प्रार्थना सभा चल रही थी। सैकड़ों लोग मौजूद थे। तभी विहिप के हिमांशू दीक्षित समेत तमाम कार्यकर्ता पहुंचे। हंगाम होने पर पुलिस की रात तक कार्रवाई चली। पुलिस ने 36 नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। सभी को कोर्ट ने दूसरे दिन जमानत दे दी। इतने बड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा। तत्कालीन सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा को हटाकर थरियांव सीओ बनाया गया। विवेचना कोतवाल अमित मिश्रा ने चालू की। मामले में मिशन हास्पिटल और वर्ल्ड विजन पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने धर्मांतरण आरोपियों की दोबारा गिरफ्तारी की। इनमें करीब 10 लोग अभी भी जेल में हैं। कई अग्रिम जमानत पर हैं। जांच के दौरान प्रयागराज स्थित एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी शुआट्स का संबंध प्रकाश में आया। पुलिस ने शुआट्स को नोटिस जारी की। इसके बाद मामला और भी बढ़ गया। पुलिस के सामने शुआट्स के पूर्व कर्मचारी उतर आए हैं। पुलिस ने सर्च वांरट हासिल कर दस्तावेज जुटा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed