{"_id":"6a8678a9ad51d4856600f5d9","slug":"fatehpur-notorious-criminal-nabbed-in-encounter-injured-by-gunshot-to-the-leg-wanted-in-multiple-theft-cases-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर, पैर में गोली लगने से घायल, कई चोरियों में था वांछित, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर, पैर में गोली लगने से घायल, कई चोरियों में था वांछित, अस्पताल में भर्ती
Thu, 20 Aug 2026 09:17 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:17 AM IST
सार
Fatehpur News: थरियांव पुलिस ने बुधवार रात पश्चिमी बाईपास जयसिंहपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद कई चोरियों में वांछित चल रहे साहिल कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में थरियांव पुलिस ने बुधवार रात पश्चिमी बाईपास जयसिंहपुर मार्ग पर मुठभेड़ के बाद चोरियों में वांछित साहिल कुरैशी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में साहिल के बांए पैर में गोली लगी है। आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर व 1,000 रुपये बरामद हुए हैं। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि साहिल कुरैशी के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। चोरियों के मामले में आरोपी वांछित चल रहा था।
विज्ञापन