{"_id":"62df9df14c148e76544c4155","slug":"fatehpur-news-worker-dies-after-falling-of-raw-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कच्ची दीवार गिरने से छप्पर के नीचे सो रहे मजदूर की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कच्ची दीवार गिरने से छप्पर के नीचे सो रहे मजदूर की दबकर मौत
Tue, 26 Jul 2022 01:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:26 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, कच्ची दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में सोमवार रात मुत्तौर कस्बे में छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे मजदूर की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ललौली थानाक्षेत्र के मुत्तौर गांव में सोमवार रात महाराजदीन (60) पुत्र स्व बसंत रात में खाना खाने के बाद घर में छप्पर के नीचे चारपाई डालकर सो गया था।
तभी रात में 10 बजे कच्ची दीवार गिर गई और चारपाई पर सो रहा महाराजदीन दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसियों ने किसी तरह मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी सुमित्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे रामराज, बलराज, धर्मराज हैं। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।