फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Murder, Woman murdered and body thrown in safety tank, no clothes on body, fear of misdeed

Fatehpur Murder: महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, शरीर पर नहीं थे कपड़े, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Sat, 20 Jan 2024 08:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Jan 2024 08:15 PM IST
सार

Fatehpur News: बांदा-टांडा हाईवे पर निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद टैंक से महिला के नग्न शव को बाहर निकलवाया है।  

विज्ञापन
Fatehpur Murder, Woman murdered and body thrown in safety tank, no clothes on body, fear of misdeed
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बांदा-टांडा हाईवे पर निर्माणाधीन मकान में महिला की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव मकान के सेफ्टी टैंक में फेंक गए। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। महिला गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। वह 15 जनवरी को खेज जाने के लिए निकली थी।

विज्ञापन

फील्ड यूनिट समेत कई टीम ने घटनास्थल पर जांच की। राधानगर मोहल्ले के राकेश गुप्ता का बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर अबुमोहम्मदपुर गांव में निर्माणाधीन मकान है। मकान का काम करीब छह माह से बंद है। भूतल और पहली मंजिल पर हाल बना है। मकान के आगे दो सेफ्टी टैंक बने हैं।

विज्ञापन

गांव के बच्चे मौके पर खेलने पहुंचे। बच्चों ने एक सेफ्टी टैंक में शव देखकर गांव में खबर दी। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, एसओजी, सर्विलांस और फील्ड यूनिट टीम जांच को पहुंची। फील्ड यूनिट की जांच के बाद टैंक से महिला के नग्न शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

दो खून की सनी ईंट भी मिली
ईंट से चेहरा कूचकर हत्या करना प्रतीत हुआ। हाल से दो खून की सनी ईंट मिली। हाथ भी टूटे दिखे। एक पॉलीथीन में छह समोसा, एक समोसे का आधा टुकड़ा, महरून साड़ी, उखड़े बाल और टैंक के बाहर टूटी चूड़ियां भी मिली। भूतल पर एक कंबल बिछा था। मृतका के दाहिने हाथ व गले में काली रंग की ताबीज, दोनों पैर में तोड़िया, पैरों की उंगलियों में एक-एक बिछिया, आसमानी छीटदार ब्लाउज मिला।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के हालात स्पष्ट होंगे
सिर के बाल टैंक के बाहर मिले। घटना में एक से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने का अंदाजा लगाया गया। हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के हालात स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed