फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Murder Priest killed by hitting with brick in temple companion critical accused arrested

Fatehpur Murder: मंदिर में पुजारी की ईट से कूचकर हत्या, साथी गंभीर…अस्पताल में भर्ती, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 13 May 2025 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 May 2025 10:16 AM IST
सार

Fatehpur Crime News: थरियांव थाना क्षेत्र में मंदिर के पुजारी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। वहीं, सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Murder Priest killed by hitting with brick in temple companion critical accused arrested
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे किनारे बने बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। एक अन्य सेवादार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है, जहां से कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

बिलंदा कस्बे के रहने वाले कृष्ण गोविंद तिवारी उर्फ धुन्ना करीब 20 साल से बालाजी मंदिर में पुजारी थे । इनके साथ गांव के ही अवधेश प्रजापति भी रहते थे, जो गायों की सेवा का कार्य करते थे। कस्बे का ही रहने वाला राजू पासवान उर्फ राजू टुट्टी  ने मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचा।

विज्ञापन

पुजारी की मौत, सेवादार गंभीर घायल
बाहर बरामदे में चारपाई पर लेटे मुख्य पुजारी कृष्णगोपाल  व अवधेश को एक ईंट से कूचकर हत्या कर दी।  पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह कस्बे का रहने वाला सरस टहलने आया, तो स्थिति को देखकर चिल्लाने लगा।

पूरा इलाका छावनी से तब्दील हो गया
दौड़कर लोगों को जानकारी दी। थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवधेश प्रजापति ने  जानकारी  दी कि गांव के राजू ने ईंट से कूचा है। जानकारी पर एसओ थरियांव आलोक कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी राजेश सिंह घटनास्थल पर पंहुचे। इसके बाद पूरा इलाका छावनी से तब्दील हो गया।

विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया
एसपी अनूप सिंह मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मौके ओर असोथर, हथगांम, सुल्तानपुर घोष, हुसेनगंज की पुलिस भी रही। एसओजी प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, विनोद यादव व पीएसी भी रही। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed