{"_id":"5ebec7708ebc3e90813bf52a","slug":"fatehpur-married-woman-hanged-herself-after-dispute-with-nanad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननद से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
Sat, 16 May 2020 02:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 May 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एकौनागढ़ गांव में घरेलू विवाद के चलते गुरुवार रात एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एकौनागढ़ गांव के सज्जीत की पत्नी अनीता (22) का शाम को किसी बात को लेकर ननद से विवाद हुआ था। उसके बाद अनीता कमरे में चली गई थी। पति ने बताया कि वह रात को वापस आया।
कमरा खुला न होने पर जंगले से झांक कर देखा तो पत्नी का शव कमरे की छत के कुंडे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। महिला की 11 माह पहले शादी हुई थी। उसका मायका खागा कोतवाली के नरवा संग्रामपुर है।
विज्ञापन
मायके से पिता मिश्रीलाल और भाई सुरेश पहुंचे। सुरेश की तहरीर पर पति सास, ससुर, देवर, पति के मामा पर दहेज के खातिर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानेदार एके मिश्र ने बताया जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।