फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Made the woman unconscious by giving her alcohol then pulled out her delicate organs crushed her face

UP: महिला को शराब पिलाकर किया बेसुध, फिर नाजुक अंग बाहर निकाले…चेहरे को पत्थर से कुचला, पढ़ें बदले की ये कहानी

Tue, 29 Jul 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Jul 2025 12:27 PM IST
सार

Fatehpur News: किशनपुर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने महिला की दर्दनाक हत्या कर दी। सबसे पहले उसको शराब पिलाकर बेसुध किया और फिर उसके नाजुक अंग बाहर निकाल लिए। इसके बाद तड़पती महिला के चेहरे को पत्थर से कुचला।

विज्ञापन
Fatehpur Made the woman unconscious by giving her alcohol then pulled out her delicate organs crushed her face
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की बेहद दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला उसका पड़ोसी और कथित प्रेमी है। आरोपी को शक था कि महिला ने करीब एक साल पहले उसके पिता को जहर देकर मारा था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पड़ोसी सर्वेश निषाद सोमवार शाम को महिला को सब्जी खरीदने के बहाने अपने साथ ले गया। बाजार से उसने शराब खरीदी और फिर महिला को अपने घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक अंगों को बाहर निकाला
सर्वेश ने महिला को ज्यादा शराब पिलाकर उसे बेसुध कर दिया। इसके बाद वह उसे घर से कुछ दूर झाड़ियों के पीछे ले गया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला के आंतरिक अंगों को बाहर निकाल कर उसकी हत्या कर दी। तड़पती महिला के चेहरे को भी कुचल दिया गया था।

विज्ञापन

मामले की गहनता से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सर्वेश ने कबूल किया है कि उसने अपने पिता को एक साल पहले जहर देने के शक में महिला की हत्या की है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि महिला और सर्वेश के बीच अवैध संबंध थे और इस घटना के पीछे कुछ और वजहें भी हो सकती हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed