{"_id":"5f22a27287d93f366067a870","slug":"fatehpur-khakhreru-police-station-incharge-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पुलिस आवास में मृत मिले खखरेरू थाने के एसएसआई, काफी समय से चल रहे थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पुलिस आवास में मृत मिले खखरेरू थाने के एसएसआई, काफी समय से चल रहे थे बीमार
Thu, 30 Jul 2020 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Jul 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में करीब डेढ़ साल से खखरेरू में तैनात एसएसआई (सीनियर सब इंस्पेक्टर) सुरेश चंद्र यादव का शव गुरुवार की सुबह उनके आवास पर मिला। वह बुधवार की शाम खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब चौकीदार वहां पहुंचा तो घटना की जानकारी सभी को लगी।
सूचना पर सीओ खागा मौके पर पहुंचे। इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के नगला तुपियान निवासी सुरेश चंद्र यादव (57) वर्ष 2018 में 26 दिसंबर को खखरेरू में तैनात हुए थे। खखरेरू कस्बे के इंचार्ज थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।
नौ जुलाई को वह थाने से निकलते समय बाइक से गिरकर घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। बुधवार रात वह खाना खाकर अपने आवास में सोए थे। सुबह निधन का पता चला।
विज्ञापन
सीओ खागा अंशुमान मिश्र ने एहतियातन आवासों का सैनेटाइज कराया और परिजनों को खबर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व एक बेटी छोड़कर गए हैं।