फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Husband hanged himself after a dispute with his wife

Fatehpur: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई, तीन साल पहले हुई थी शादी

Sun, 02 Jul 2023 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 07:07 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Husband hanged himself after a dispute with his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी कल्लू यादव (25) ने शनिवार रात कमरे के पंखे से रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना का पता परिवार को सुबह हो सका। रस्सी का फंदा काटकर नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को बिना सूचना दिए शव का बक्सर घाट में अंतिम संस्कार किया। पिता नयन यादव ने बताया कि बेटे की शादी अनीता के साथ तीन साल पहले हुई थी। बेटे और बहू के बीच अनबन रहती थी। एक माह पहले ही बहू मायके से ससुराल आई थी। किसी बात पर बेटे ने जान दी है। प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed