फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Four arrested with fake notes of Rs 11 lakh

फतेहपुर: 11 लाख के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार, आरोपी त्योहार में नोटों को खपाने के लिए लाए थे

Mon, 25 Oct 2021 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में पुलिस ने 11 लाख के नकली नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Fatehpur: Four arrested with fake notes of Rs 11 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena

विस्तार

फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात 11 लाख के नकली नोटों के साथ उन्नाव के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी त्योहार पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नोटों की खेप लेकर आए थे। यह नकली नोट उन्नाव के ही एक ढाबा संचालक ने दिए थे। लोधीगंज चौराहे के पास ठगों के उन्नाव से आने की सूचना पर कोतवाल अनूप सिंह, एसएसआई प्रभुनाथ यादव, एसआई उमाशंकर यादव पहुंचे।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केतन शर्मा निवासी कुसुंभी थाना अजगैन, इसरार अहमद निवासी मदानीनगर थाना गंगाघाट जिला उन्नाव को गिरफ्तार किया। इनके पास एक बैग में 500 के नकली नोट की गड्डी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि लोधीगंज सब्जी मंडी रोड पर दो साथी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यहां से विनोद कुमार गौतम निवासी मलकादिम सराय थाना हसनगंज और इरफान शाह  निवासी कुसुंभी उन्नाव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 11 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। सभी नोट 500 के थे। कुछ नोट एक तरफ छपे तो कुछ बिना छपे थे।

आरोपी विनोद के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि यह लोग उन्नाव के शुक्लागंज निवासी विनोद सिंह से नकली नोट लेकर आए थे। अजगैन स्थित स्वागत होटल में विनोद पार्टनर है। उसने ही स्कैन प्रिटिंग मशीन से नोट छापकर दिए हैं।

इन नोटों से बैंकों के आसपास और बाजार में घूमकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की बात कबूली है। इसके अलावा, आरोपी रकम दोगुना करने का लालच और कई अन्य बहाने से लोगों से असली नोट लेते थे और उन्हें नकली नोटों की गड्डी थमा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed