फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Excise and police caught an ambulance full of illegal liquor two smugglers arrested

Fatehpur: अवैध शराब से भरी एंबुलेंस को आबकारी और पुलिस ने पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार…लाखों का माल बरामद

Wed, 02 Jul 2025 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Jul 2025 11:20 AM IST
सार

Fatehpur News: हरियाणा से बिहार जा रही अवैध शराब से भरी एंबुलेंस को आबकारी और पुलिस ने पकड़ा है। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Fatehpur Excise and police caught an ambulance full of illegal liquor two smugglers arrested
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

फतेहपुर जिले में हरियाणा से लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रही एक एंबुलेंस को थरियांव पुलिस और आबकारी टीम ने पकड़ा है। टीम ने दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। थरियांव थानाध्यक्ष आलोक पांडेय, आबकारी निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला ने अपनी टीम के साथ हाईवे में पूर्वी बाईपास के पास चेकिंग के दौरान शराब से भरी एक एंबुलेंस को पकड़ा।
टीम ने एंबुलेंस से हरियाणा राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद की हैं। गाड़ी समेत शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। संयुक्त टीम ने दो शराब तस्कर मिलन कुमार चौधरी निवासी कुमारगंज सुपौल और जितेंद्र कुमार निवासी भारतीय नगर सहरसा बिहार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी शराब की तस्करी करते है।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरियाणा से शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर शराब की बिक्री करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 666.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक एंबुलेंस, दो एंड्राइड मोबाइल फोन और 1250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed