{"_id":"668adc3445f04cffd00081de","slug":"fatehpur-elder-brother-murdered-by-hitting-an-axe-on-his-head-2024-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 08 Jul 2024 12:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:16 AM IST
सार
Fatehpur News: झांखर हटाने का विरोध करने पर छोटे ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में झांखर हटाने के विवाद में शनिवार की रात छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बड़ौरी ओवरब्रिज निवासी सत्येंद्र ने बताया कि वह पांच भाई हैं। छोटा भाई जितेंद्र पटवा (35) अपने बेटे दीपांशू (12) और बेटी पलक (10), मां कृष्णा कुमारी (80) के अलावा भाई धर्मेंद्र और सत्यनारायण के साथ एक साल से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी ओवरब्रिज हाईवे के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा था।
वह फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करता था। उसके बेटे दीपांशू की तबीयत कई दिनों से खराब थी। वह उसे डॉक्टर को दिखाने कानपुर गया था। रात को घर लौटा। झोपड़ी के आसपास रखे झांखर सत्य नारायण ने हटा दिए थे। इस पर उसका छोटे भाई सत्यनारायण से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर सत्य नारायण ने जितेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
वह फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करता था। उसके बेटे दीपांशू की तबीयत कई दिनों से खराब थी। वह उसे डॉक्टर को दिखाने कानपुर गया था। रात को घर लौटा। झोपड़ी के आसपास रखे झांखर सत्य नारायण ने हटा दिए थे। इस पर उसका छोटे भाई सत्यनारायण से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर सत्य नारायण ने जितेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
भाई की हालत देखकर सत्यनारायण भाग गया। रात भर उपचार नहीं मिलने से जितेंद्र की मौत हो गई। बड़े भाई सतेंद्र ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सत्यनारायण पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि झोपड़ी के आसपास झांखर रखे थे, जिन्हें रात में सत्यनारायण ने हटा दिया था। कानपुर से लौटकर जितेंद्र ने झांखर हटाने का विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने कुल्हाड़ी सिर पर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा भरा गया है।