फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Devotees' car collides with a parked truck, driver dies, several people injured

Fatehpur: खड़े ट्रक में टकराई श्रद्धालुओं की कार, चालक की मौत, कई लोग घायल

Mon, 17 Feb 2025 11:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसा हुआ। महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Fatehpur: Devotees' car collides with a parked truck, driver dies, several people injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर महाकुंभ त्रिवेणी स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर जिले के फूलबाग व यशोदा नगर निवासी कपिल बाजपेयी पत्नी पूजा देवी, पुत्र आदित्य व गौरव त्रिपाठी, अंकिता त्रिपाठी व डेढ़ वर्षीय पुत्र केशव शनिवार को महाकुंभ प्रयागराज त्रिवेणी स्नान करने गए थे। रविवार को रात दो बजे संगम स्नान करके कार सवार घर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव चौकी के पुरइन मोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। तेज आवाज के साथ तीर्थयात्रियों की चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची मझिलगांव चौकी पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को आनन-फानन हाईवे एम्बुलेंस से सीएचसी खागा भिजवाया। चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कार सीट पर फंसे चालक कपिल बाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गई। सीएचसी में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed