{"_id":"67fd0240fcd55085cd05f1a7","slug":"fatehpur-daughter-in-law-was-poisoned-for-not-getting-10-lakhs-woman-admitted-in-hospital-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: 10 लाख न मिलने पर बहू को जहर खिलाया, विवाहिता अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: 10 लाख न मिलने पर बहू को जहर खिलाया, विवाहिता अस्पताल में भर्ती
Mon, 14 Apr 2025 06:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Apr 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को जहर खिलाकर मारने के प्रयास किया। मामले में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।विवाहिता जिला अस्पताल में भर्ती है। बिंदकी कोतवाली के कोरवां निवासी शमशुद्दीन की पुत्री शबा की शादी 15 नवंबर 2024 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी शमशाद के पुत्र गुफरान से हुई थी। शमशुद्दीन का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराली 10 लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
उसने क्षमता अनुसार बुलेट की जगह दूसरी बाइक दामाद को खरीदकर दी। इसके बाद भी वह लोग संतुष्ट नहीं हुए। उसकी पुत्री को 10 अप्रैल की सुबह नौ बजे दामाद गुफरान, देवर तौसीब, ननद नसरीन, साबरीन, सास आसमा,ससुर शमशाद ने पीटने के बाद जहर खिला दिया। पड़ोसियों की सूचना पर वह लोग पहुंचे। गंभीर हालत में पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुत्री अभी भी उपचाररत है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया छह ससुरालियों के खिलाफ शनिवार को गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन