फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Crime, The lock was hanging outside the house, the dead body was lying in the room

UP: घर के बाहर लटका था ताला, कमरे में पड़ा था शव...कान से बह रहा था खून, सीओ बोले- नहीं मिले हैं चोट के निशान

Wed, 20 Dec 2023 06:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Dec 2023 06:22 AM IST
सार

Fatehpur News: मृतक के भाई का कहना है कि किसी ने बलराज की हत्या कर छत के रास्ते से उसे घर में लाकर अंदर लिटा दिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।

विज्ञापन
Fatehpur Crime, The lock was hanging outside the house, the dead body was lying in the room
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने मामले की जानकारी की। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी बलराज (42) पुत्र स्व. धर्मपाल घर में अकेले रहता था। वह झोलाछाप था। वह दोपहर तक जब घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोस में रहने वाले छोटे भाई हेमराज ने घर की छत से पहुंच कर उनकी खोजबीन की।

विज्ञापन

छत में बने छेद से उसने नीचे झांका, तो देखा कि कमरे में बलराज का शव पड़ा था। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। भाई हेमराज ने बताया कि मृतक की पत्नी की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। वह अकेले घर में रहता था।

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया
वहीं, मृतक की 15 वर्षीय बेटी कांति देवी फतेहपुर में रहने वाले अपने चाचा उदयपाल के घर पर रह कर पढ़ती है। सूचना पर मृतक का छोटा भाई उदयपाल भी वहां पहुंचा। उसने मौत की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को परिजनों के सुपुर्द किया।

विज्ञापन

घर के बाहर लटका ताला, कान से निकला खून
मृतक के भाई ने बताया कि अक्सर बलराज घर में ताला डालकर अपने काम से बाहर चला जाता था, लेकिन रविवार के बाद से उसके घर का ताला नहीं खुला। इस पर भाई ने खोजबीन की, लेकिन जब कुछ नहीं पता चला, तो उसने छत में जाकर घर के अंदर उसे देखा। खास बात है कि उस दौरान घर के बाहर दरवाजे पर ताला लटक रहा था। मृतक के कान से खून भी बह रहा था। उसने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।ग

घर के बाहर लटका ताला, कान से निकला खून
मृतक के भाई ने बताया कि अक्सर बलराज घर में ताला डालकर अपने काम से बाहर चला जाता था, लेकिन रविवार के बाद से उसके घर का ताला नहीं खुला। इस पर भाई ने खोजबीन की, लेकिन जब कुछ नहीं पता चला, तो उसने छत में जाकर घर के अंदर उसे देखा। खास बात है कि उस दौरान घर के बाहर दरवाजे पर ताला लटक रहा था। मृतक के कान से खून भी बह रहा था। उसने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।

गांव में अक्सर होता था विवाद
शराब पीने की आदत के कारण अक्सर मृतक के गांव में छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे। मृतक के भाई का कहना है कि किसी ने बलराज की हत्या कर छत के रास्ते से उसे घर में लाकर अंदर लिटा दिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।

मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।  -सुशील दुबे, सीओ बिंदकी

मामूली विवाद में पूर्व में हुई घटनाएं

  • 13 अगस्त 2021 को खखरेरू थाना क्षेत्र के चचीड़ा गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो भाइयों श्रीनाथ और विश्वनाथ का पड़ोसी कमलेश से विवाद हो गया था। दोनों ने कमलेश को गोली मार दी थी।
  • 12 अक्तूबर 2020 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के मदीहाखेड़ा गांव में हैंडपंप से भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान पड़ोसी परिवार ने एक वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।

सभी मामलों का खुलासा हो रहा है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं। मामूली विवाद के जो मामले संज्ञान में आते हैं, उन पर निरोधात्मक कार्रवाई होती है। इस मामले की पूर्व में शिकायत नहीं हुई थी।  -विजयशंकर मिश्र, एएसपी, फतेहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed