फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur CM Yogi to arrive today will gift 125 development projects worth 489 crore address  public meeting

Fatehpur: आज पहुंचेंगे सीएम योगी, 489 करोड़ की 125 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित

Sat, 25 Jul 2026 09:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

Fatehpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फतेहपुर दौरे के दौरान 489.14 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद वह अधिकारियों के साथ बैठक कर जालौन के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
Fatehpur CM Yogi to arrive today will gift 125 development projects worth 489 crore address  public meeting
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को फतेहपुर दौरे के दौरान जिले को करीब 489.14 करोड़ की 125 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 87 परियोजनाओं का लोकार्पण और 38 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी देंगे।

विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और सुबह 10:30 बजे मदारीपुर कला स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सुबह 10:40 से 11:40 बजे तक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कर सकते हैं बैठक
सुबह 11:40 से 11:55 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इस दौरान वह अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके बाद 11:55 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से जालौन के लिए प्रस्थान करेंगे।





योजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस व्यवस्था और खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। सबसे बड़ी राहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं से मिलने की उम्मीद है। दर्जनों गांवों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने वाली योजनाओं का लोकार्पण होगा। इससे वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

अन्य जनसुविधाओं के मिलने की उम्मीद
बहुआ-हिनौता, बहराइच-बांदा मार्ग और असोथर-रामनगर कौहन मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में राजकीय आयुष चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज और अन्य निर्माण कार्य शुरू होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, विद्यालयों के अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी। पुलिस लाइन में छात्रावास, बैरक, ट्रांजिट हॉस्टल और साइबर थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण स्टेडियम, खेल मैदान, पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और अन्य जनसुविधाओं से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

महना में बनेगा पुस्तकालय कक्ष
मुख्यमंत्री बहुआ ब्लॉक के महना गांव में 18 लाख से बच्चों के लिए पुस्तकालय कक्ष निर्माण की घोषणा करेंगे। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और साइबर थाना भवन की भी सौगात
मुख्यमंत्री जिले को पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और साइबर थाना के प्रशासनिक भवन की भी सौगात देंगे। इसके लिए सरकार ने 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की 53 पेयजल योजनाएं (लागत करोड़ रुपये)
बसोहनी 3.05, कोदारपुर 1.91, लतीफपुर 1.90, मकनपुर 4.50, पहली कुतुबपुर 1.64, बरनपुर 2.36, गेदुरी 1.84, फरीदपुर 2.16, मीसा 2.10, दनियालपुर 3.54, मुरावां 3.44, सातो पीट 2.61, सुल्तानपुर सातो 2.02, छीछिनी 3.11, करियामऊ-रामपुर 4.17, सेमरा 3.00, घूरी बुजुर्ग 2.29, हाशिमपुर मदेपुर 3.59, ख्वाजीपुर सेमरैया 2.28, सातो जोगा 4.64, रामवा पंथुवा 7.40, सराय मोहन सलेमपुर 2.62, सोनही 2.99, टेकसारी बुजुर्ग 4.26, छितमपुर 3.23, शाहीपुर 1.93, पदरी नबीपुर 0.95, सेमारी 4.23, करतसवा 2.51, बिजहौली 2.01, सोनवर्षा 1.81, पहाड़पुर 2.42, जसराजपुर 1.86, कोरैया 2.42, नरैनी 3.85, रसूलपुर उर्फ बैसापुर 1.88, रेई 3.23, तेंजा 2.34, उमरा 2.75, अंड मव 1.82, अतरहा 2.26, बरौं 2.22, दसौली 3.76, धर्मपुर सातो 8.00, कंधिया 3.73, रामनगर कौहन 2.65, ओती 2.99, सराय खालिस 3.00, उरौली 4.44, अंजना भैरो 1.85, लिलरा 1.63, सलेमपुर 1.51, सरवाल 1.88।

इनका भी होगा शिलान्यास
ग्रामीण संपर्क मार्ग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 14 परियोजनाएं और लोक निर्माण विभाग की 13 परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इनमें बहराइच-बांदा शहरी मार्ग चौड़ीकरण, खदेरी नदी पर बॉक्स कलवर्ट, मनावा-सरकंडी मार्ग, सतखरा-बंधवा मार्ग, जीटी रोड-गोपालनगर लिंक मार्ग समेत विभिन्न संपर्क मार्ग और लघु सेतु निर्माण कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed