फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Brothers travelling in car die after being hit by a Bolero, three people injured

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से कार सवार भाइयों की मौत, पिता समेत तीन लोग घायल

Sat, 02 Nov 2024 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Nov 2024 09:09 PM IST
सार

Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से कार सवार भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Fatehpur: Brothers travelling in car die after being hit by a Bolero, three people injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कोराईं मोड़ के पास शनिवार तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सगे भाइयों की मौत हो गई। पिता समेत तीन घायल कानपुर रेफर किए गए हैं। असोथर थाना क्षेत्र की कोर्रा गांव निवासी चंद्रशेखर सविता असलहा कार्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी हैं। वह परिवार समेत शहर के रूपवती कालोनी में रहते हैं।

विज्ञापन


वह अपने 45 वर्षीय पुत्र विमलेश चंद्र सविता (हसवा विकास खंड के मानीखेड़ा प्राथमिक स्कूल में प्रधानाचार्य), 50 वर्षीय पुत्र अखिलेशचंद्र सविता (मुगलसराय स्टेशन में रेलवे कर्मी), अखिलेश के पुत्र अंकित, दिनेशचंद्र के पुत्र दुर्गेश के साथ उन्नाव जा रहे थे। उन्नाव में अखिलेश की पुत्री का रिश्ता देखना था। मलवां थाने के कोराई मोड़ के पास पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। परखच्चे उड़ी कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

 

हादसे में अखिलेश की मौके पर मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टर ने विमलेश को भी मृत घोषित कर दिया। घायल चंद्रशेखर, दुर्गेश व अंकित की हालत चिंताजनक देख कानपुर रेफर किया गया। हादसे की खबर से अखिलेश की पत्नी नीता व पुत्री स्नेहा वर्मा व विमलेश की पत्नी शशी देवी, पुत्र हर्ष बदहवास हो गए। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि हादसा बोलेरो चालक की लापरवाही से हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed