फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Brother who went to collect sister's wedding items died in a road accident

Fatehpur: बहन की शादी का सामान लेने गए भाई की सड़क हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदली

Sat, 29 Apr 2023 05:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Apr 2023 05:38 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बेकाबू बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Brother who went to collect sister's wedding items died in a road accident
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में सीतापुर गौशाला के पास नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर साइड में खड़े विद्युत पोल से जा टकराए। जिसमें नरैनी निवासी आदिल की मौत हो गई। वहीं बाइक में ही पीछे बैठे अरसद गंभीर रूप से घायल हो गए। चोटिल अरशद को 108 एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक आदिल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बा निवासी मन्नान के 22 वर्षीय पुत्र आदिल अपने मित्र अरशद के साथ अपनी बहन की शादी का सामान लेने के लिए फतेहपुर शहर गए हुए थे। बाजार करके अपने घर वापस लौट रहे थे तभी सीतापुर गौशाला के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराए। टक्कर लगते ही क्षेत्रीय लोग बचाव के लिए दौड़े। लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि आदिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पीछे बैठे अरसद गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चोटिल अरशद को एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं आदिल की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना सुनकर माता मुक्तरून निशा, भाई मतीन, नदीम, बहन सिफा, आईशा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल बहन की बारात, आज भाई की मौत
मृतक आदिल की बहन शिफा की कल बारात हैं। कानपुर से बारात आनी है। जिसकी तैयारियों को लेकर भाई आदिल जरूरती  सामान लेने के लिए फतेहपुर गया हुआ था। परिवार में हंसी खुशी का माहौल चल रहा था लेकिन आदिल की मौत ने परिजनों को झकझोर दिया। भाई की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि यदि भाई के सिर पर हेलमेट लगा होता तो शायद चोट लगने के बाद भी मौत ना होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed