{"_id":"6235a5bae171f62db46422ba","slug":"fatehpur-body-of-martyr-kuldeep-reached-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: घर पहुंचा शहीद कुलदीप का पार्थिव शरीर, लगे जिंदाबाद के नारे, परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: घर पहुंचा शहीद कुलदीप का पार्थिव शरीर, लगे जिंदाबाद के नारे, परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 50 लाख
Sat, 19 Mar 2022 03:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Mar 2022 03:20 PM IST
सार
सैनिक कुलदीप ने शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। कुलदीप कश्मीर के तंगधार में डयूटी के दौरान हिमपात होने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
शहीद कुलदीप मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में छिबरामऊ के नौली गांव के रहने वाले कुलदीप मिश्र करीब चार माह पहले कश्मीर के तंगधार में डयूटी के दौरान हिमपात होने से घायल हो गए थे, तब से उनका इलाज लखनऊ के सैनिक अस्पताल में चल रहा था, मगर बीती रात उनका देहांत हो गया।
कुलदीप के शहीद होने की खबर गांव में लगते ही पूरा क्षेत्र हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा। कुलदीप अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर चले गए। फतेहगढ़ की सिख रेजीमेंट से आए कमांडेंट चमकौर सिंह, हवलदार गुरुवार सिंह सहित कई सैनिकों ने उनके पार्थिक शरीर पर तिरंगा डाला और राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
गांव में ही पैत्रक जमीन पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों ग्राम वासियों की मौजूदगी में भारत माता की जय और कुलदीप मिश्रा अमर रहे के नारों के साथ पार्थिक शरीर को अग्नि के हवाले किया गया। इस दौरान क्षेत्र की विधायक अर्चना पांडे ने पहुंचकर घरवालों को साहस दिया और प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद कुलदीप मिश्रा के परिजनों को 50 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और एक सड़क का नाम शहीद के नाम से करने की घोषणा की है।