फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj: body of martyr kuldeep reached home

कन्नौज: घर पहुंचा शहीद कुलदीप का पार्थिव शरीर, लगे जिंदाबाद के नारे, परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 50 लाख

Sat, 19 Mar 2022 03:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Mar 2022 03:20 PM IST
सार

सैनिक कुलदीप ने शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। कुलदीप कश्मीर के तंगधार में डयूटी के दौरान हिमपात होने से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
kannauj: body of martyr kuldeep reached home
शहीद कुलदीप मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ के नौली गांव के रहने वाले कुलदीप मिश्र करीब चार माह पहले कश्मीर के तंगधार में डयूटी के दौरान हिमपात होने से घायल हो गए थे, तब से उनका इलाज लखनऊ के सैनिक अस्पताल में चल रहा था, मगर बीती रात उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन


कुलदीप के शहीद होने की खबर गांव में लगते ही पूरा क्षेत्र हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा। कुलदीप अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर चले गए। फतेहगढ़ की सिख रेजीमेंट से आए कमांडेंट चमकौर सिंह, हवलदार गुरुवार सिंह सहित कई सैनिकों ने उनके पार्थिक शरीर पर तिरंगा डाला और राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन


गांव में ही पैत्रक जमीन पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों ग्राम वासियों की मौजूदगी में भारत माता की जय और कुलदीप मिश्रा अमर रहे के नारों के साथ पार्थिक शरीर को अग्नि के हवाले किया गया। इस दौरान क्षेत्र की विधायक अर्चना पांडे ने पहुंचकर घरवालों को साहस दिया और प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद कुलदीप मिश्रा के परिजनों को 50 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और एक सड़क का नाम शहीद के नाम से करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed