फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Bike rider killed in collision with e-rickshaw

Fatehpur: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

Sun, 19 Feb 2023 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Feb 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Bike rider killed in collision with e-rickshaw
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में जहानाबाद-फतेहपुर मार्ग पर बाइक और ई-रिक्शा की रविवार को टक्कर हो गई। हादसे में  बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के पास हुआ। कानपुर नगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के सूखापुर निवासी विनोद कुमार (35) हलवाई था।
विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव में एक बरात में खाना बनाने शनिवार को आया था। बरात के बाद रात को वह अपनी मौसी के घर चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में आकर रुका था। जहां से रविवार सुबह हिसाब लेने बरातस्थल जा रहा था। मदरी के पास अमौली मार्ग पर ई-रिक्शा से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर विनोद को मृत देख पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से चालक  ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता छोटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed