{"_id":"63f1f293d49c9029ce0434c5","slug":"fatehpur-bike-rider-killed-in-collision-with-e-rickshaw-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार
Sun, 19 Feb 2023 03:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Feb 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में जहानाबाद-फतेहपुर मार्ग पर बाइक और ई-रिक्शा की रविवार को टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के पास हुआ। कानपुर नगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के सूखापुर निवासी विनोद कुमार (35) हलवाई था।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव में एक बरात में खाना बनाने शनिवार को आया था। बरात के बाद रात को वह अपनी मौसी के घर चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में आकर रुका था। जहां से रविवार सुबह हिसाब लेने बरातस्थल जा रहा था। मदरी के पास अमौली मार्ग पर ई-रिक्शा से टक्कर हो गई।
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर विनोद को मृत देख पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता छोटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।