फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Bike rider brothers died, one injured in tractor collision

Fatehpur: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाइयों की मौत, एक घायल, ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला चालक

Wed, 10 May 2023 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 May 2023 07:27 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Bike rider brothers died, one injured in tractor collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा में निमंत्रण से देर रात लौट रहे तीन पारिवारिक भाइयों की बाइक को एक ट्रैक्टर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा घायल है। हादसे के बाद चालक लकड़ी लदी ट्रॉली को छोड़ केवल ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे के करीब छह घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली।

विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव खासमऊ निवासी पप्पू (24) पुत्र राजाराम, कालूराम उर्फ बउवा (20) पुत्र महोदव और पंकज (18) पुत्र राजकुमार पारिवारिक भाई हैं। तीनों मंगलवार की रात को एक बाइक से निमंत्रण में गांव संवत के पास नया पुरवा गए थे। रात करीब 12 बजे तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। वह गांव के नजदीक पुराने भट्ठे के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन


ट्रॉली में लकड़ियां लादे ट्रैक्टर सामने से आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कालूराम और पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रॉली को सड़क किनारे छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना घरवालों को दी। वह मौके पर पहुंचे और पंकज को अस्पताल पहुंचाया। सुबह करीब छह बजे सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कालूराम, तीन भाईयों में सबसे छोटा था और मेहनत-मजदूरी करता था। पप्पू चार भाईयों में सबसे छोटा था और वह भी बाहर रोजगार करता था। पुलिस ट्रॉली की पहचान कराकर चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed