{"_id":"66dff0c543db5d46c00050ab","slug":"fatehpur-accident-woman-crushed-to-death-by-truck-while-crossing-the-highway-body-sent-for-postmortem-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 10 Sep 2024 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:41 PM IST
सार
Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में हाईवे पार कर रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद मृतका के बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के सुबह महिला शौच क्रिया के लिए जा रही थी। इस बीच हाईवे पार कर रही थी, तभी अचानक ट्रक ने रौंद डाला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी परिजनों को हो पाती, तब तक हाईवे पर कई गाड़ियों ने शव को कुचल डाला। इससे शव के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए। घटना से मृतका के बेटे कुशल व मंगल का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी हरिप्रसाद विश्वकर्मा की पत्नी माया देवी (45) भोर पहर चार बजे शौच क्रिया करने के लिए हाईवे पार कर जंगल जा रही थी।
विज्ञापन
महिला जैसे ही हाईवे पर कर रही थी। तभी अचानक ट्रक आ गया और महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। महिला के शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन