फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident, Truck driver ran over security guard, family members chased away the broker

Fatehpur Accident: ट्रक चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंदा…मौत, समझौता कराने पहुंचे दलाल को परिजनों ने खदेड़ा

Fri, 02 Aug 2024 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Aug 2024 11:46 AM IST
सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी में ट्रक चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मौत के बाद भी संचालित फैक्टरी पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
 

विज्ञापन
Fatehpur Accident, Truck driver ran over security guard, family members chased away the broker
,fatehpur accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव में गोकुल फूड्स फैक्टरी में ट्रक चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। शव ट्रक में फंसा पड़ा हुआ है। कल्यानपुर थाने के कोरसम गांव के सत्येंद्र सिंह चौहान (55 ) तीन माह से गोकुल फूड्स में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर हैं।

विज्ञापन

सुबह सात बजे ड्यूटी पर घर से आए थे। कानपुर की सिक्योरिटी कंपनी ग्लोबल हक में काम करते हैं। ड्यूटी में फैक्टरी के अंदर कुर्सी में बैठे थे। मैदा लोड ट्रक अनलोडिंग के लिए चालक लगा रहा था। अनियंत्रित होकर सीधे सत्येंद्र सिंह चौहान के ऊपर चढ़ गया। सूचना पर परिजन फैक्टरी पहुंचे हैं। चर्चित दलाल समझौते के लिए परिजनों से बात करने पहुंचे।
विज्ञापन

उसे परिजनों ने खदेड़ दिया। चार घंटे बीत जाने के बाद भी  मालिक और मैनेजर नहीं पहुंचे हैं। सत्येंद्र सिंह चौहान के पांच लड़कियां हैं और सभी शादीशुदा हैं। मौके पर पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हालहै। औंग थाना पुलिस, कल्याणपुर पुलिस, फील्ड यूनिट से मिथिलेश मौके पर मौजूदहै। नायब तहसीलदार रचना यादव, अरविंद कुमार तथा राजस्व टीम मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed