फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident, High speed truck crushed student, returning home from coaching, uproar by angry villagers

Fatehpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र का कुचला, कोचिंग से लौट रहा था घर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 11 May 2023 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 May 2023 12:18 PM IST
सार

Fatehpur News: बांदा-कानपुर हाईवे पर कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ट्रक पर पथराव कर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Fatehpur Accident, High speed truck crushed student, returning home from coaching, uproar by angry villagers
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बांदा-कानपुर हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कोचिंग से घर लौट रहा था। हादसे की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक पर पथराव कर और हाईवे को जाम कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को समझाकर करीब दो घंटे बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे के निवासी याकूब खान का बेटा अरशद खान (8) 8:30 बजे कोचिंग पढ़कर पैदल घर लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी बांदा-कानपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार खाली ट्रक ने छात्र को कुचल दिया और करीब 20 मीटर तक उसको घसीटते हुए चला गया। इससे छात्र की मौके पर मौत हो गई और उसका शव क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक छोड़कर मौके से भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा
वहीं, घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक पर पथराव कर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। मृतक छात्र मदरसा अलहेरा ललौली में कक्षा दो का छात्र था। बेटे की मौत से मां ताहिरा बानो और पिता याकूब खान का रो-रोकर बुरा हाल है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक अपने दो भाइयों जीशान (5)और शाद मोहम्मद (3)से बड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रूट डायवर्जन बना हादसे का कारण
ग्रामीणों और परिजनों ने दुर्घटना का मुख्य कारण हाईवे में भारी वाहनों के इजाफे और बहुआ से रूट डायवर्जन को माना। बता दें कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दतौली यमुना पुल के मरम्मत नहीं होने और बहुआ से रूट डायवर्जन कर ललौली से भारी वाहनों को बांदा जनपद जाने से समस्या हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed