Fatehpur Accident: हाईवे पर बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौत और दो घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइ सवार पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मृतक के बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दिवंगत के बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के खलीलनगर आबूनगर निवासी बस चालक रामबली (45) पुत्र स्व. राममनोहर गुप्ता शुक्रवार को अपने बेटे विवेक गुप्ता के साथ थरियांव स्थित एक मैरिज हाल से कस्बा निवासी दीपक गुप्ता के तिलक समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था।
तभी थाना क्षेत्र के आंबापुर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से आ रही बाइक से सीधी भिडंत हो गई। इससे बाइक सवार रामबली की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दिवंगत का बेटा विवेक और दूसरा बाइक सवार छोटेलाल, पुत्र रामशरण गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में युवक कानपुर हैलट रेफर
घायलों को सरकारी एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां छोटेलाल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों नें कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिवंगत आबूनगर समर फील्ड पब्लिक स्कूल में स्कूली बस चलाता था।