{"_id":"67b8533b433ab039410bfd41","slug":"fatehpur-accident-car-collides-with-cement-laden-tractor-one-dead-and-eight-injured-referred-to-hospital-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकराई कार, एक की मौत और आठ घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकराई कार, एक की मौत और आठ घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Fri, 21 Feb 2025 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 21 Feb 2025 03:50 PM IST
सार
Fatehpur News: खागा कोतवाली क्षेत्र में सीमेंट लदे ट्रैक्टर से एक कार टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
fatehpur road accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से इटावा लौट रहे एक परिवार की कार महिचा मंदिर चौकी के सामने ओवरब्रिज पर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार सवार नरेंद्र त्रिपाठी (70) की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, कार सवार उनके पुत्र गौरव त्रिपाठी (30), नरेंद्र की पत्नी हर प्यारी त्रिपाठी (65), बहू किरन त्रिपाठी (50) पत्नी हरेंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र की पुत्री सपना त्रिपाठी (27), रेखा त्रिपाठी (45) पत्नी पवन त्रिपाठी, पवन कुमार त्रिपाठी (50) पुत्र राम अवतार त्रिपाठी, पवन की पुत्री खुशी (18), नव्या त्रिपाठी (11) व कार चालक राजीव शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सूचना पर पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल पीएचसी, भरतपुर पहुंचाया। यहां से सभी को फतेहपुर रेफर कर दिया गया। घायल चालक राजीव शर्मा व नरेंद्र त्रिपाठी को पुलिस सीएचसी हरदोई लेकर आई थी, जहां डॉक्टर ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन