फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: 15.99 lakhs fraud on the pretext of job in secretariat

Fatehpur: सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर 15.99 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा

Wed, 30 Oct 2024 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Oct 2024 10:59 PM IST
सार

Fatehpur News: सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 15.99 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Fatehpur: 15.99 lakhs fraud on the pretext of job in secretariat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सचिवालय में बेटों की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पिता-पुत्र ने किसान के साथ 15.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि हथगाम थाने सरायं इदरीश निवासी जवाहरलाल उसका रिश्तेदार है। जवाहरलाल ने उनके बेटे गुड्डन व संजय की सचिवालय में नौकरी लगवाने बात कहकर 22 लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने खेत गिरवी रखकर व कर्ज लेकर सर्वेश के खाते में ऑनलाइन 8,57000 व 13,43000 रुपये 14 दिसंबर 2021 से 15 मई 2022 के बीच दिए। बेटों के कागजात लेने के बाद एक साल के अंदर नौकरी का पत्र मिलने की बात कही। एक साल बाद नौकरी नहीं लगी। खोजबीन में पता लगा कि सर्वेश कुमार नौकरी नहीं करता है। अप्रैल 2023 में दोनों लड़कों की नौकरी का नियुक्ति पत्र आया। लखनऊ जाने पर पता चला कि पत्र फर्जी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर जवाहरलाल व सर्वेश कुमार से 6.88 लाख रुपये वापस कराए। बाकी बाद में देने के लिए कहा था। 25 मार्च को रुपये मांगने पर पिता-पुत्र ने घर आकर मारपीट की। पुलिस से शिकायत के बाद सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर खागा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed