{"_id":"6315a8b57fe1c860a93eb4dd","slug":"farrukhabad-youth-died-due-to-kite-string-stuck-in-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: गले में पतंग का मांझा फंसने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: गले में पतंग का मांझा फंसने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 05 Sep 2022 01:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:21 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में गले में पतंग का मांझा फंसने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी प्रवेश कुमार (40) ने घर के पास ही गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। रविवार को वह आयोजन समिति के लोगों के साथ जिला प्रशासन की बैठक में भाग लेने बाइक से कलक्ट्रेट जा रहे थे। तभी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में जसमई दरवाजा के पास पतंग का मांझा उनकी गर्दन में फंस गया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ जा रहे अन्य लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर लेकर चले गए। देर रात फिर हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। प्रवेश बकरी पालन करते थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।