{"_id":"660e99e54654b38488001204","slug":"farrukhabad-young-man-found-hanging-in-the-garden-accused-of-murder-2024-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: बाग में फंदे से लटका मिला युवक, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: बाग में फंदे से लटका मिला युवक, हत्या का आरोप
Thu, 04 Apr 2024 05:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखाबाद जिले के नवाबगंज में युवक का शव आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के पिता-पुत्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर कामराज निवासी मनोज सिंह (25) बुधवार रात बिना बताए घर से निकल गया।
विज्ञापन
भाई विकास सिंह गुरुवार भोर अपने आम के बाग में गया, जहां उसने भाई मनोज सिंह को मफलर के फंदे से लटका पाया। विकास के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। विकास ने पुलिस को बताया कि गांव के एक ग्रामीण की पुत्री से भाई अनिल से शादी के रिश्ते की बात चली थी, लेकिन शादी तय नहीं हो पाई। भाई अनिल फौज में नौकरी करता है। इससे खुन्नस खाकर ग्रामीण ने अनिल व मनोज सहित चार लोगों के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
मनोज मुकदमे की पैरवी करता था। पांच दिन पहले मुकदमे की पैरवी करने पर ग्रामीण व उसके पुत्र ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण मनोज मानसिक रूप से परेशान रहता था। तंग आकर मनोज ने बुधवार रात किसी समय आम के बाग में मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई विकास, पुष्पेंद्र, राजेश व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विकास ने ग्रामीण व उसके पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने ग्रामीण व उसके पुत्र पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। जिसकी जांच कराई जा रही है।