फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Woman gave birth in torch light

लापरवाही की हद: दर्द से कराहती महिला का टार्च की रोशनी में प्रसव, तीन घंटे तक नहीं लगे टांके

Wed, 21 Jun 2023 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 09:22 PM IST
सार

स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर लाखों रुपये खर्च के बावजूद खामियां दूर नहीं हो रही हैं। ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले में सीएचसी कायमगंज का है। यहां टार्च की रोशनी में प्रसव कराया गया। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Woman gave birth in torch light
सीएससी कायमगंज में बिजली न होने पर टार्च की रोशनी में प्रसव कराते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में सीएचसी कायमगंज में जनरेटर न चलाकर टार्च की रोशनी में प्रसव कराया गया। लापरवाही के चलते प्रसूता के तीन घंटे तक टांके नहीं लगाए गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पास भेज दिया गया। इसका संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ने सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन


सुरक्षित प्रसव पर सरकार जननी सुरक्षा योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग सरकारी योजनाओं को कमाई का जरिया बनाए है। मेरापुर क्षेत्र के गांव महसोना निवासी महिला को प्रसव के लिए कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बिजली जाने के बाद जेनरेटर भी नहीं चलाया गया। डिलीवरी रूम में अंधेरा होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला का टार्च की रोशनी में प्रसव करा दिया।
विज्ञापन


लापरवाही यहीं तक सीमित नहीं रही, प्रसूता के तीन घंटे तक टांके भी नहीं लगाए गए। प्रसूताओं को अस्पताल में न तो नाश्ता दिया जाता है, और न ही भोजन। इससे जननी सुरक्षा योजना का पूरा लाभ प्रसूताओं को नहीं पहुंच पाता। टार्च की रोशनी में प्रसव कराने का वीडियो उपमुख्यमंत्री को भेज दिया गया। इसका लखनऊ से संज्ञान लिया गया। वहां से फोन आते ही सीएमओ के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने काल रिसीव की तो डिप्टी सीएम कार्यालय से संबंधित डॉक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ही सीएचसी का निरीक्षण किया था। वहां गंदगी की भरमार थी। उन्होंने सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सरवर आलम से जेनरेटर न चलाए जाने, प्रसव कक्ष में इमरजेंसी लाइट व इनवर्टर न होने, तीन घंटे तक टांके न लगाए जाने सहित सभी बिंदुओं पर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतनवृद्धि रोकने के साथ ही लापरवाही व शिथिलता में अनुशासनिक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

सीएमओ ने स्थानांतरण खुद ही आदेश किया था निरस्त
सीएचसी कायमगंज में कई शिकायतें आने पर तीन माह पूर्व सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने अधीक्षक डॉ.सरवर इकबाल का स्थानांतरण सिविल अस्पताल लिंजीगंज के लिए कर दिया था। इसके बावजूद अधीक्षक ने सीएचसी कायमगंज का चार्ज नहीं छोड़ा। सेटिंग के चलते आखिरकार सीएमओ ने स्थानांतरण आदेश ही निरस्त कर दिया। इससे अधीक्षक कायमगंज सीएचसी में ही डटे हैं। वहां स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर जमकर मनमानी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed