{"_id":"6a115c6a12c6a4a93305e9ed","slug":"farrukhabad-woman-dies-immediately-after-receiving-injection-prior-to-surgery-cmo-manhandled-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत, जांच करने पहुंचे CMO से धक्का-मुक्की, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत, जांच करने पहुंचे CMO से धक्का-मुक्की, हंगामा
Sat, 23 May 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 23 May 2026 01:22 PM IST
सार
Farrukhabad News: मशीनी रोड स्थित अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान राजेपुर निवासी श्वेता (26) की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। जांच के लिए सुबह पहुंचे सीएमओ से अस्पताल में विवाद और धक्का-मुक्की की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें निकाला।
विज्ञापन
अस्पताल में जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर निवासी अश्वनी राठौर की पत्नी श्वेता राठौड़ (26) को पित्त की थैली में ऑपरेशन के लिए मशीनी रोड स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार दोपहर में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह अस्पताल संचालक ने श्वेता के ससुर सत्यपाल को फोन कर ऑपरेशन के लिए अस्पताल आने की बात कही। सत्यपाल का आरोप है कि जब वह अस्पताल पहुंचे, तब बहु को अस्पताल के कुछ कर्मचारी ऑक्सीजन लगा रहे थे।
विज्ञापन
कुछ ही देर में श्वेता की मौत हो गई। इसके बाद पर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह करीब 10:30 बजे सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया और कागजात अपने कब्जे में लिए इसी दौरान अस्पताल में प्रबंधक के कुछ हमदर्द पहुंचे और उन्होंने सीएमओ पर आरोप लगाना शुरू कर दिए। ऑपरेशन थिएटर में तू-तू-मैं-मैं के बाद माहौल बिगड़ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएमओ से हुई धक्का-मुक्की
इसी दौरान सीएमओ अस्पताल के नीचे उतरने लगे, तो उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी गई। वह मुश्किल अपनी कर तक पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल संचालकों ने कर के आगे खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उन्हें निकाला। महिला का शव अस्पताल में रखा है पुलिस पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।