फर्रुखाबाद: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की पत्नी ने की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद में अवैध संबंध में बाधक बने पति की पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह गांव से थोड़ी दूर कटिया के सफी आलम के बाग में युवक का शव पड़ा मिला।
विस्तार
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी प्रमोद यादव सोमवार शाम को घर से गए थे। लेकिन वापस नही लौटे।
मंगलवार सुबह गांव से थोड़ी दूर कटिया के सफी आलम के बाग में शव पड़ा मिला।उनकी गला घोंट कर हत्या की गई थी।थोड़ी दूर पर रस्सी व शराब की बोतल मिली।
एएसपी, सीओ ने घटना की जांच की। हत्या के पीछे अवैध सम्बन्धों की बात सामने आई है।