फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: VHP leader shot in love affair

Farrukhabad: प्रेम प्रसंग में विहिप नेता को मारी गोली, छत पर दिया घटना को अंजाम

Wed, 30 Nov 2022 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: VHP leader shot in love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते विश्व हिंदू परिषद के नेता (बलोपासना प्रमुख) को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले सीएचसी फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की मां ने एक लड़की के पिता पर गोली मारने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


थाना व कस्बा के मोहल्ला सिकंदरपुर निवासी कर्मपाल जाटव विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र गौतम सागर उर्फ विक्की बलोपासना प्रमुख है। वह बुधवार दोपहर बाद अपने मकान की छत पर चढ़ा था। इसी समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर पहुंची मां और परिजनों ने युवक को लहूलुहान हालत में देखा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। वहां से रेफर कर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट में गोली लगने से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर लेकर चले गए। बताया जाता है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में कुछ लोगों ने पंचायत करवा दी थी। विक्की की मां मालती ने बताया कि बेटा छत पर गया था। अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। एक युवती के पिता ने गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed