{"_id":"63fc3a1c2a7e70269f0164c3","slug":"farrukhabad-two-brothers-died-in-the-accident-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: बाइकों की भिड़ंत के बाद डंपर चढ़ने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: बाइकों की भिड़ंत के बाद डंपर चढ़ने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 27 Feb 2023 10:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:39 AM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना में बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइकें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में कस्बा के निकटवर्ती गांव नगला दाऊद स्थित नवीन मंडी समिति के सामने सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे भाइयों पर फतेहगढ़ की ओर से आ रहा डंपर चढ़ गया। इससे शेखपुर निवासी सगे भाई निखिल कुशवाह (21) व नितीश कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि दूसरा बाइक चालक पेरी निवासी नितिन कुमार (20) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व शवों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से नितिन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने निखिल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन