{"_id":"67fe85830678ce54110b39ee","slug":"farrukhabad-twine-bomb-exploded-outside-school-student-injured-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: स्कूल के बाहर फटा सुतली बम, छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: स्कूल के बाहर फटा सुतली बम, छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
Tue, 15 Apr 2025 09:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:47 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में स्कूल के बाहर छात्र के हाथ में सुतली बम फट गया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाता घायल छात्र अंशू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुतली बम लेकर विद्यालय पहुंचे छात्र की नादानी भारी पड़ गई। स्कूल के बाहर दोस्त के हाथ से दूसरे छात्र ने बम ले लिया। इसी दौरान उसमें आग लगा दी। वह फेंक पाता कि बम उसके हाथ में ही फट गया। इससे छात्र के हाथ की चार उंगलियां उड़ गईं। घायल छात्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहानगंज थाने के गांव जाजपुर निवासी मुकेश यादव का पुत्र अंशू (11) गांव में ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। वह सुबह स्कूल गया था। दोपहर में गांव का ही एक दोस्त स्कूल में सुतली बम लेकर पहुंचा। दोनों स्कूल से बाहर निकल आए। अंशू बम हाथ में पकड़े था, उसी समय दूसरे छात्र ने माचिस से आग लगा दी। वह फेंक पाता कि हाथ में ही धमाका हो गया। इससे अंशू के हाथ की चार उंगलियाें के चीथड़़े उड़ गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। हाथ में सिर्फ अंगूठा ही बचा बताया जा रहा है।