{"_id":"66d0b238497538258d0cf9fe","slug":"farrukhabad-shocking-revelation-in-the-case-of-death-of-friends-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: सहेलियों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, चाचा के मोबाइल में सिम डालकर बात करती थीं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: सहेलियों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, चाचा के मोबाइल में सिम डालकर बात करती थीं दोनों
Thu, 29 Aug 2024 11:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:09 PM IST
सार
Farrukhabad News: सहेलियों की मौत के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सहेलियों की मौत का मामला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिलेमें फंदे पर दो सहेलियाें के शव लटके मिलने के मामले में पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इन दोनों युुवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि सहेलियां चाचा के मोबाइल में अपना सिम डालकर बात करती थीं। उसके बाद मोबाइल से सिम निकालकर सब कुछ डिलीट कर देतीं।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह युवती (18) और किशोरी (17) दोनों सहेलियों के शव पेड़ पर दुपट्टे से लटके हुए मिले थे। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसमें दोनों की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। वहीं, परिजन दोनों सहेलियों के शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह युवती (18) और किशोरी (17) दोनों सहेलियों के शव पेड़ पर दुपट्टे से लटके हुए मिले थे। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसमें दोनों की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। वहीं, परिजन दोनों सहेलियों के शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार को डीएम व एसपी की मौजूदगी में दोनों सहेलियाें का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनाई गई है। इससे पूर्व मौके पर एक मोबाइल व एक सहेली के वस्त्र में सिम मिला था। जांच में पता चला कि मोबाइल एक सहेली के चाचा का था।
दोनों सहेलियों के पास एक सिम था। दोनों सहेली चाचा के मोबाइल में अपना सिम डालकर बात करती थीं। पुलिस ने कॉल डिटेल निकालकर बृहस्पतिवार को गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो दोनों से पूछताछ के दौरान कई तथ्य उजागर हुए हैं।
दोनों सहेलियों से दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सुरक्षित की गई स्लाइड की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पुलिस की कई टीमें सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द खुलासा होगा। राजनीतिक लोग पोस्टमार्टम के संबंध में जो बात कह रहे हैं। उसके बारे में सीएमओ ही सही जानकारी दे सकते हैं।- आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक