{"_id":"65c9050f25542c2a6f08672a","slug":"farrukhabad-report-against-girl-for-obstructing-the-attachment-process-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया अनुपम: कुर्की की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने में युवती के खिलाफ रिपोर्ट, एक घंटे तक किया था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया अनुपम: कुर्की की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने में युवती के खिलाफ रिपोर्ट, एक घंटे तक किया था परेशान
Sun, 11 Feb 2024 11:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:07 PM IST
सार
Farrukhabad: बसपा नेता व माफिया अनुपम दुबे के मकान की कुर्की की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने पर एक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई के दौरान युवती ने कुंडी लगाकर पुलिस व प्रशासन को एक घंटे तक किया परेशान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया के मकान की कुर्की की कार्रवाई के दौरान कुंडी लगाकर पुलिस व प्रशासन को परेशान करने के मामले में युवती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उसका चालान कर दिया। कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन का मकान कुर्क करने के लिए शनिवार को तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया सहित बड़ी संख्या में फोर्स गांव में पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने मकान कुर्क करने के लिए दरवाजा खटखटया, लेकिन एक घंटे तक दरवाजा नहीं खोला गया। ऐसे में पुलिस ने सीढ़ी लगाकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद दरवाजा खुल गया। पुलिस व प्रशासन ने मकान को कुर्क कर ताले डलवा दिया। पुलिस को एक घंटे तक परेशान कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने गांव सहसापुर निवासी ज्योति सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रात में ही ज्योति को पकड़कर महिला थाने में बैठा दिया। रविवार को ज्योति का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद: माफिया अनुपम व परिजनों की 1.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब तक 1.60 अरब की संपत्ति हो चुकी है जब्त
विज्ञापन