{"_id":"69b52cc66d9a5aabe30d2183","slug":"farrukhabad-queues-at-gas-agencies-have-shortene-but-server-issues-are-causing-anxiety-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: गैस एजेंसियों पर कम हुई कतारें, सर्वर ने बढ़ाई धड़कनें; रात में कट रही पर्चियां, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: गैस एजेंसियों पर कम हुई कतारें, सर्वर ने बढ़ाई धड़कनें; रात में कट रही पर्चियां, ग्राहक परेशान
Sat, 14 Mar 2026 03:09 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:09 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज में गैस एजेंसियों पर भीड़ तो घटी है, लेकिन सर्वर डाउन रहने से ऑनलाइन बुकिंग का संकट बरकरार है। दिनभर विफल रहने के बाद उपभोक्ता रात के समय बुकिंग कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
कायमगंज में गैस एजेंसियों पर तकनीकी पेंच
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर पिछले कुछ दिनों से लग रही लंबी लाइनें अब कुछ कम हो गई हैं, लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। दिन के समय गैस बुकिंग का सर्वर बार-बार डाउन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश उपभोक्ता रात के समय ही बुकिंग कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में कई बार प्रयास करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पाती। ऐसे में उन्हें देर रात तक इंतजार करना पड़ता है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सर्वर ठीक होते ही बुकिंग और गैस वितरण की व्यवस्था सामान्य हो जाएगी
विज्ञापन