{"_id":"69a91d4be98db56a410a62af","slug":"farrukhabad-police-attacked-while-trying-to-seize-illegal-liquor-dabangg-family-assaults-them-four-arrested-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला; दबंग परिवार ने की मारपीट, महिला समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला; दबंग परिवार ने की मारपीट, महिला समेत चार गिरफ्तार
Thu, 05 Mar 2026 11:36 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:36 AM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज के प्रेमनगर में अवैध शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट करने वाले विजय राजपूत और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी अजय की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के गांव प्रेमनगर में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपियों ने हमला कर अभद्रता की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय राजपूत, उसकी पत्नी मीना, बेटियों अंजू व सौम्या और पड़ोसी सनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विजय का बेटा अजय मौके से फरार हो गया। सोशल मीडिया पर अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने हंगामा करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और पुलिस कर्मियों से मारपीट कर दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का करीबी बताता है।
विज्ञापन