फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Onion Laden Tractor Trolley Overturns After Collision with Truck  One Dead and Two Injured

Farrukhabad Accident:  ट्रक की टक्कर से पलटी प्याज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत और दो घायल, CHC में भर्ती

Sat, 23 May 2026 09:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 23 May 2026 09:15 AM IST
सार

Farrukhabad News: कमालगंज में शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर से प्याज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Farrukhabad Onion Laden Tractor Trolley Overturns After Collision with Truck  One Dead and Two Injured
फर्रुखाबाद सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में प्याज लादकर फर्रुखाबाद स्थित सब्जी मंडी जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना का शिकार हो गया। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे थाना क्षेत्र के रजीपुर के निकट स्थित शीतगृह के पास फतेहगढ़ की ओर से जा रहे ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में कट मार दिया।

विज्ञापन

इससे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक पर सवार उन्नाव जिले के थाना फतेह चुरसाई के बादल पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार (35), कन्नौज जिला के तालग्राम थाना के तराई खेड़ा निवासी अवनीश व विपिन घायल हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन
Trending Videos

प्याज लादकर मंडी जा रहा था
जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं। यहां चिकित्सक ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। साथियों ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी। घायल अवनीश ने बताया कि वह प्याज लादकर फर्रुखाबाद स्थित मंडी जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कट मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed