फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad News: Dead body of farmer found hanging

Farrukhabad News: किसान का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Tue, 04 Oct 2022 01:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Oct 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad News: Dead body of farmer found hanging
सुघर सिंह की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद जिले में रात को फसल की सिंचाई करने खेत पर गए किसान का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। भाई ने भूमि विवाद में हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बदकनी ककिउली निवासी सुघर सिंह (42) सोमवार शाम को खेत में धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेत पर गया था।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह तक वह वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसका शव गांव के पुत्तू लाल के खेत में खड़े आम के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका मिला। इससे परिजनों कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


भाई संतोष ने पुलिस को बताया कि एक खेत का पड़ोसी गांव के लोगों से विवाद चल रहा है। उसी विवाद में भाई की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुघर की पत्नी, बेटे अशोक व रवि रो-रोकर बेहाल हो गए। बेटी आरती की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed