फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: misdeed on the pretext of marriage

Farrukhabad: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, असम की युवती ने एसपी से लगाई गुहार

Tue, 23 May 2023 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: misdeed on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद में मौसी के घर आई असम की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है। असम के जनपद कामरूप निवासी युवती की मौसी कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। एक वर्ष पहले युवती मौसी के घर पर आई थी।
विज्ञापन


उस दौरान पड़ोसी महिला ने अपने पुत्र से युवती की शादी का प्रस्ताव रखा। युवती की मौसी ने उसकी मां से बात की और शादी करने पर हामी भर दी। युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर युवक ने मंदिर में माला डालकर फोटो खिंचवा ली। वह युवती को अपने घर ले गया। वहां पत्नी की तरह रखने लगा।
विज्ञापन


वहां युवक के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी शिकायत मौसी से की। मौसी ने 13 मई को पंचायत कराई। वहां सभी ने आगे से गलती नहीं होने का वादा करके मामले को रफा-दफा कर दिया। घर पहुंचने पर युवक व उसके परिवार के लोग उसको ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे। इसकी सूचना युवती ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद युवती को मौसी की सुपुर्दगी में दे दिया। युवती ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले में युवक व उसके भाई सहित परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने कोतवाल को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed